4 फ़रवरी 2017 - 19:19
अमरीकी रक्षामंत्री ने ईरान को सबसे बड़ा आतंकवाद का समर्थक बताया।

अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने टोक्यो में एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि ईरान आतंकवादियों का सबसे बड़ा समर्थक है। जिम मैटिस ने कहा कि हमे इस मसले की अनदेखी नहीं करना चाहिए हम अभी ईरान के जवाब में मिडिल ईस्ट में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने के बारे में विचार नहीं कर रहे है।

जिम मैटिस ने यह बातें तब कही है जब खुद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने चुनावी अभियान में दाइश और दूसरे आतंकवादी गुटो के गठन का ज़िम्मेदार तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा को बताया था।
ज्ञात रहे कि ब्रहस्पतिवार को एक पत्रकार के ईरान मिसाइल कार्यक्रम को लेकर किये गए सैन्य अभियान सम्बन्धित सवाल के जवाब में ट्रम्प ने ईरान विरोधी बयान देते हुए कहा था कि ईरान के विरूद्ध सारे विकल्प खुले है।